California Firing: कैलिफोर्निया में चाइनीज न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान लोगों पर गोलीबारी,10 की मौत,19 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

California Firing: कैलिफोर्निया में चाइनीज न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान लोगों पर गोलीबारी,10 की मौत,19 घायल

शनिवार रात करीब 10 बजे अभी समारोह चल ही रहा था कि भीड़ पर किसी ने ताबड़तोड़ कई

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। कैलिफोर्निया के मोंटेरे पार्क में भीड़ पर आज अंधाधुंध फायरिंग हुई है। इस घटना में अब तक कुल करीब 19 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से करीब 10 लोगों की मौत की सुचना है। हमले में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
चाइनीज न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुई घटना
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 10 बजे अभी समारोह चल ही रहा था कि भीड़ पर किसी ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की ध्वनि से चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। कई लोग जान बचाने इधर-उधर भागने लगे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक इस घटना के हमलावरों के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
तेज म्यूजिक से फायरिंग का पता नहीं चला
बीबीसी की खबर के मुताबिक इससे पहले मोंटेरे पार्क चंद, नव वर्ष उत्सव के लिए हजारों लोग शहर में इकट्ठा हुए थे। वार्षिक चाइनीज न्यू ईयर उत्सव एक सप्ताह तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसमें पूर्व में एक लाख से अधिक आगंतुक भाग ले चुके हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल रात यह उत्सव स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे समाप्त होने वाला था। मोंटेरे पार्क में करीब 60,000 लोग रहते हैं जिनमें से अधिकांश एशियाई समुदाय के लोग यहां रहते हैं। 
‘स्काय न्यूज’ की खबर के मुताबिक घटना के वक्त बहुत तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था, इस बजह से काफी देर तक तो लोग ये ही नहीं समझ सके कि आतिशबाजी हो रही है या फायरिंग। कुछ देर बाद घायल लोगों को भागते देखा गया, तब जाकर सच्चाई का पता चला।
 बता दें कि कैलिफोर्निया में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं । इससे पहले बीते सोमवार को यहां के गोशेन इलाके में एक घर पर गोलीबारी हुई। जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।