इंडोनेशिया में बस खाई में गिरी, 28 लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंडोनेशिया में बस खाई में गिरी, 28 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 28 लोगों

पालेम्बांग(इंडोनेशिया) : इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार को मध्य रात्रि से पहले दक्षिण सुमात्रा प्रांत के पगरलाम जिले में हुई। 
पालेम्बांग के तलाश एवं बचाव अभियान प्रमुख बेर्टी कोवास ने बताया कि शवों को पहचान के लिए एक अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। 
स्थानीय पुलिस प्रमुख डोली गुमारा ने बताया कि एक घायल की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि बस 262 फुट गहरी खाई में गिर गई। 
बहरहाल, बस में सवार यात्रियों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतकों में चालक और चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।