इंडोनेशिया में बस दुर्घटना : 27 की मौत, 18 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंडोनेशिया में बस दुर्घटना : 27 की मौत, 18 घायल

NULL

जकार्ता :  इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में शनिवार को एक बस व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में 27 लोगों की मौत हो गई और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सुबांग जिले के सिसेनांग गांव में हुई। एक पुलिसकर्मी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को फोन पर बताया, ”यह दुर्घटना रविवार को हुई और इसमें कई लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।” बस करीब 45 लोगों को लेकर जा रही थी और पुलिस ने इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सुबांग जनरल अस्पताल ने 27 लोगों के मरने और 18 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी है।

 

देश-विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।