उत्तर कोरिया की जेलों में महिला कैदियों से रोज़ होता है रेप, यातनाएं दर्दनाक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर कोरिया की जेलों में महिला कैदियों से रोज़ होता है रेप, यातनाएं दर्दनाक

NULL

आज उत्तर कोरिया न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बन गया है। तानाशाह किम जोंग योन का रवैया विश्व के खतरनाक बताया जा रहा है और माना जा रहा की किम जोंग के भड़काऊ प्रयास दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेल सकते है। आज हम आपको बताने वाले है की किम जोग एक सनकी तानाशाह के रूप में तो बदनाम है ही साथ ही वो काफी निर्मम और क्रूर भी है।

1 729उत्तर कोरिया की जेलों में बंद वही के नागरिकों ने साथ होने वाले अत्याचारों के बारे में ऐसा खुलासा हुआ है जिससे दुनिया भर के लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए है। पुरुष कैदियों के अलावा महिला कैदियों की हालत बदतर है। यहां पर जेल में कैद होने से बेहतर है मौत की सजा मिल जाए।

2 483उत्तर कोरिया की जेलों में साक्षात नरक जैसा माहौल है लेकिन दुनिया को कोई भी मानवाधिकार संगठन इस मामले में कुछ नहीं कर सकता क्योंकि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम की इस देश की वन मैन सरकार ,पालिसी और करता-धर्ता है। दुनिया का कोई भी देश उत्तर कोरिया के आतंरिक मामलों में दखल नहीं दे सकता।

3 377उत्तर कोरिया की एक जेल में बतौर महिला गॉर्ड काम करने वाली ‘लिम-हए-जिन’ बताती है की इस छोटे से देश की जेलों में करीब 2 लाख कैदी है। लिम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की कैदियों के साथ इतना अमानवीय बर्ताव होता है की बयां करना भी दर्दनाक लगता है। खासकर महिला कैदियों के साथ जुल्म की इन्तेहाँ है।

4 390यहाँ महिला कैदियों के साथ बलात्कार करना, कैदियों को मारना, परेशान करना जैसी घटनाएं तो अमूमन हर दिन होती है। इस महिला गॉर्ड ने लगभग 7 सालों तक यह सबकुछ अपनी आंख के सामने होते हुए देखा। कैदियों को जिन्दा जला देना और सर कलम कर देना यहां की जेलों में आम बात और अगर कोई कैदी भागने की कोशिश करे तो उसके साथ वो सलूक किया जाता है की वो मौत की भीख मांगता है।

5 233यहां के गॉर्डस को सख्त आदेश दिए जाते है की कैदियों के साथ बद से बदतर व्यवहार किया जाए और कोई रहम न किया जाए। किम जोंग के लीडर बनने के बाद ये इस तरह के अमानवीय जेलों की यूनिट्स को और बढ़ाया गया है मतलब साफ़ है की किम के शासन में उत्तर कोरिया में जेलों जुल्म पहले से कही ज्यादा बढ़ गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।