BREAKING : कैसी है जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की हालत? प्रधानमंत्री किशिदा ने दिया हेल्थ अपडेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BREAKING : कैसी है जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की हालत? प्रधानमंत्री किशिदा ने दिया हेल्थ अपडेट

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की ‘‘हालत

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की ‘‘हालत गंभीर’’ है। उन्होंने आबे के ठीक होने की उम्मीद जतायी। आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाषण देते वक्त गोली मारी गयी। स्थानीय दमकल अधिकारी मोकोतो मोरिमोतो ने बताया कि आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाते वक्त उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी।
चुनावी अभियान के दौरान हुआ यह अपराध पूरी तरह अक्षम्य
घटना के बाद किशिदा एक चुनाव प्रचार स्थल से तोक्यो लौट आए हैं। वह और आबे एक ही राजनीतिक दल के हैं। किशिदा ने प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि आबे का उत्कृष्ट उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल से पूर्व प्रधानमंत्री के ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।’’ किशिदा ने इस हमले को ‘‘कायराना और बर्बर’’ बताया और कहा कि चुनावी अभियान के दौरान हुआ यह अपराध पूरी तरह अक्षम्य है। पुलिस ने नारा में घटनास्थल पर संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।