Brazil Flood: ब्राजील में बाढ़ से मची तबाही, 57 से अधिक मौतें और हजारों लापता
Girl in a jacket

ब्राजील में बाढ़ से मची तबाही, 57 से अधिक मौतें और हजारों लापता

Brazil Flood

Brazil Flood: ब्राजील में इस समय भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन के रूप में भारी तबाही मचाई। सबसे ज़्यादा तबाही दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में देखी गई है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें बुरी तरह बह गईं. बाढ़ के कारण हजारों लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं।

Highlights

  • ब्राजील में भारी बारिश,बाढ़ और भूस्खलन
  • बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही
  • 57 लोगों ने गवाई जान

74 लोग घायल हुए

ब्राजील में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची हुई है। हजारों लोगों को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ब्राजील में इस हफ्ते की बारिश से लगभग 57 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं हजारों लोग लापता है। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। बाढ़ से कम से कम 74 लोग घायल हुए हैं।

world2 1

57 से अधिक की मौत

ब्राजील में इस हफ्ते की बारिश से लगभग 57 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हजारों लोग लापता है। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। नागरिक सुरक्षा द्वारा शनिवार को साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, विनाशकारी बाढ़ ने 281 नगर पालिकाओं को प्रभावित किया है और कम से कम 74 लोग घायल हो गए हैं।

world3 1

67,000 से अधिक लोग प्रभावित

स्थानीय सरकार ने उन क्षेत्रों में आपदा की स्थिति घोषित कर दी है जहां 67,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।इस बाढ़ से लगभग 10,000 लोग विस्थापित हो गए हैं और 4,500 से अधिक लोग अस्थायी आश्रयों में हैं।

world4 1

तस्वीरों में देखें मंजर

तस्वीरों में दिख रहा है कि कुछ इलाकों में पानी छतों तक ऊपर उठा हुआ है। बचाव दल लोगों और पालतू जानवरों की तलाशी में लगी हुई है। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार की सुबह, तीव्र बारिश के कारण गुइबा झील में जल स्तर पांच मीटर बढ़ गया, जिससे राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे को खतरा हो गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।