बोकोहराम ने नाइजीरिया में नौ लोगों का किया अपहरण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बोकोहराम ने नाइजीरिया में नौ लोगों का किया अपहरण

NULL

नाइजीरिया के पूर्वाेथर इलाके में चरमपंथी संगठन बोको हराम के जिहादियों ने दो अलग-अलग हमलों में नौ लोगों का अपहरण कर लिया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो घायल हो गये। बोको हराम से लड़ रहे बंदूकधारियों के बल के एक सदस्य ने बताया कि मंगलवार को मैदुगुरी शहर के बाहरी इलाके में 50 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर एक परिवार के पांच सदस्यों का अपहरण कर लिया गया। वे अपनी कार ठीक होने का इंतजार कर रहे थे।

3 511

इस सदस्य ने एएफपी को बताया ”बोको हराम के आतंकियों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों का आज दिकवा शहर के पास अपहरण कर लिया गया।” उन्होंने कहा ”बंधकों में एक महिला, उसकी तीन युवा बेटियां और उसकी बहन शामिल है। ”मिलीशिया के एक अन्य सदस्य ने बताया कि वाहन का चालक कार को ठीक करने की कोशिश कर रहा था तभी बोको हराम के आतंकी वहां आए और लोगों का अपहरण कर लिया। यह घटना कल हुई और इससे एक दिन पहले ही चरमपंथियों ने मैदुगुरी से करीब 38 किमी दूर कोंदुगा शहर के पास से चार किसानों का अपहरण कर लिया था। इस घटना में एक व्यक्ति मारा गया और दो घायल हो गए थे।

2 622

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।