BBC DOCUMENTARY : अब एक और डॉक्यूमेंट्री 'जिहादी दुल्हन' पर मचा हंगामा, जानिए पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BBC DOCUMENTARY : अब एक और डॉक्यूमेंट्री ‘जिहादी दुल्हन’ पर मचा हंगामा, जानिए पूरा मामला

अभी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद थमा भी नहीं था, कि इतने में बीबीसी की

अभी प्रधानमंत्री मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद थमा भी नहीं था, कि इतने में  बीबीसी की एक और फिल्म ने हंगामा खड़ा कर दिया है, परन्तु इस बार ये हंगामा भारत के बाहर दिखाई दे रहा है। बता दें भारत में बैन गुजरात दंगों की स्टोरी का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि ब्रिटेन में इसकी एक स्टोरी को लेकर और एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया। दरअसल, बीबीसी की डॉक्युमेंट्री ‘द शमीमा बेगम स्टोरी’ से नाराजगी इतनी बढ़ गई है कि ब्रिटेन के लोग इसका सब्सिक्रिप्शन रिन्यू नहीं कराने की बात कह रहे हैं।  
1676107580 untitled project (22)

BBC Documentary ने विश्व में किया हंगामा 

जानकारी में मुताबिक बीबीसी पर यह विवाद तब शुरू हुआ जब उसने शमीमा बेगम पर 90 मिनट की डॉक्यूमेंट्री जारी की। सूत्रों मुताबिक बीबीसी की यह डॉक्यूमेंट्री बीबीसी के पॉडकास्ट ‘आई एम नॉट ए मॉन्स्टर’ के 10 एपिसोड के बाद आई है। कहा जा रहा है, यह स्टोरी शमीमा बेगम की यूके से सीरीया तक की यात्रा को रीट्रेस करती है, और उसके प्रति सहानुभूति पैदा करने की कोशिश करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीबीसी अपनी डॉक्यूमेंट्री से अब 23 बरस की हो चुकी शमीमा बेगम के प्रति सहानुभूति जताती हुई दिखती है। इन रिपोर्ट में बताया गया है कि उसको अपने सीरिया जाने के फैसले पर दुख है।  इतना ही नहीं ये विवाद इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि 2015 में यूके में रहने वाली शमीमा बेगम नाम की एक 15 वर्षीय किशोरी भाग कर सीरिया चली गई थी और इस्लामिक स्टेट में शामिल हो गई। सीरिया में रहने के दौरान ही वह ‘जिहादी दुल्हन’ के नाम से कुख्यात हो गई। अब बीबीसी ने उसके प्रति सहानभूति भरी एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इस सहानभूति की वजह से ही लोगों को ये डॉक्यूमेंट्री पसंद नहीं आ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।