बांग्लादेश हिंसा: मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार, पूजा पंडाल में रखी थी कुरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बांग्लादेश हिंसा: मुख्य संदिग्ध गिरफ्तार, पूजा पंडाल में रखी थी कुरान

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की हाल की घटनाओं में एक अहम

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की हाल की घटनाओं में एक अहम संदिग्ध माने जा रहे 35 साल के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इकबाल हुसैन को गुरुवार रात को कॉक्स बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर कोमिल्ला  में एक दुर्गा पूजा स्थल पर कुरान की प्रति कथित तौर पर रखने का संदेह है।
बांग्लादेश के गृह मंत्री ने की गिरफ्तारी की पुष्टि1634905029 mur
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सवों के दौरान सोशल मीडिया पर कथित ईशनिंदा वाली पोस्ट के बाद गत बुधवार से मंदिरों पर हमलों की घटनाएं देखी जा रही हैं। रविवार देर रात को एक भीड़ ने 66 मकान क्षतिग्रस्त कर दिए और कम से कम 20 मकानों को फूंक दिया। कॉक्स बाजार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रफीकुल इस्लाम ने बताया कि इकबाल को गुरुवार रात करीब 10 बजे कॉक्स बाजार समुद्र तट से गिरफ्तार किया गया। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल  ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
मानसिक स्थिति का उठाया फायदा
 पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने 13 अक्टूबर को शहर के नानुआ दिघिर पार में पूजा स्थल पर ‘कुरान की प्रति रखने’ वाले व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर ली है। ढाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, पुलिस ने गिरफ्तारी के अलावा और कोई जानकारी नहीं दी है। हुसैन के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और किसी ने इसका फायदा उठाकर उससे कुरान रखवाई होगी।
साम्प्रदायिक हिंसा में सात लोगों की मौत
खबर में बताया गया कि देशभर में फैली साम्प्रदायिक हिंसा में सात लोगों की मौत हो गयी और हिंदू समुदाय के कई मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाया गया। शुक्रवार को बांग्लादेश के एक रोहिंग्या कैंप पर हमले की खबर आई। कुछ अज्ञात लोगों ने शरणार्थियों के कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। हमला सुबह तड़के 4 बजे कैंप में बने मदरसे पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।