सूडान में सैन्य विमान दुर्घटना में कम से कम तीन अधिकारियों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सूडान में सैन्य विमान दुर्घटना में कम से कम तीन अधिकारियों की मौत

सूडान का एक सैन्य विमान राजधानी खार्तूम के दक्षिण में व्हाइट नील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार

सूडान का एक सैन्य विमान राजधानी खार्तूम के दक्षिण में व्हाइट नील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि अधिकारियों ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अधिकारियों के शव बरामद किए हैं।
बयान के अनुसार, बुधवार को अल-शेगीलाब के पास विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय विमान में सवार अन्य लोगों की तलाश के प्रयास जारी हैं।
कितने लोग विमान में थे, इसके बारे में कोई और विवरण जारी नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।