टेक्सास गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत : पुलिस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

टेक्सास गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत : पुलिस

NULL

प्लेनो : उत्तरी टेक्सास के अधिकारियों ने बताया कि प्लेनो में एक घर में हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जिसमें एक संदिग्ध भी शामिल है। गोलीबारी की घटना कल डलास से 20 मील की दूरी पर पूर्वाेत्तर में स्थित एक शहर में हुई थी।

प्लेनो पुलिस के प्रवक्ता डेविड टिले ने बताया कि पुलिस को गोलियां चलने की खबर मिली थी। जब एक पुलिस अधिकारी वहां पहुंचा और घर में प्रवेश किया तो उनका सामना गोली चलाने वाले संदिग्ध शख्स से हुआ। टिले ने बताया कि अधिकारी ने गोली चलाई और संदिग्ध को मार गिराया। इस गोलीबारी में दो शख्स घायल हुए हैं। उनकी स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। पीडि़तों और संदिग्ध की अब तक पहचान नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोग व्यस्क हैं। इस संबंध में जांच जारी है।

मरने वालों में संदिग्ध भी शामिल
पुलिस के मुताबिक यह मामला रविवार रात करीब 8 बजे का है। नॉर्थ टेक्सास के अधिकारियों ने बताया कि टेक्सास के प्लानो में एक घर में हुई शूटिंग से आठ लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक मरने वालों में संदिग्ध भी शामिल है।

एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रविवार रात एक शख्स उस घर में गया, जहां उसकी एक महिला से बहस होने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि उस शख्स ने ऑटोमेटिक हथियार से गोली चलाना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।