अफगानिस्तान से इतर एक और संघर्ष जारी, अजरबैजान ने अर्मेनिया के सैन्य ठिकानों पर गोलीबारी की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अफगानिस्तान से इतर एक और संघर्ष जारी, अजरबैजान ने अर्मेनिया के सैन्य ठिकानों पर गोलीबारी की

अर्मेनिया ने शनिवार को दावा किया कि अजरबैजान की तरफ से देश की उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित उसके

दुनिया में जहां एक तरफ अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक जारी है, तालिबान धीरेृ-धीरे करके एक-एक प्रांत को अपने कब्जे में ले रहा है और अफगानी सेना तालिबान के आगे फीकी नजर आ रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ, अर्मेनिया ने शनिवार को दावा किया कि अजरबैजान की तरफ से देश की उत्तर-पूर्वी सीमा पर स्थित उसके ठिकानों पर गोलीबारी की गई है।
अर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय ने आज एक बयान जारी कर यह दावा किया। मंत्रालय ने बयान में कहा,‘‘ अत्ररबैजान के सशस्त्र बलों ने 13 अगस्त (शुक्रवार) को रात 10 बजे से 10 बजकर 40 मिनट के बीच अर्मेनिया-अजरबैजान सीमा पर स्थित अर्मेनियाई ठिकानों पर गोलाबारी की।
बयान में कहा गया कि शुक्रवार की रात सीमा पर स्थिति अपेक्षाकृत स्थिर रही। गोलीबारी में अर्मेनियाई सैन्य कर्मियों में कोई नुकसान नहीं हुआ है और स्थिति नियंत्रण में है। अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष विवादित क्षेत्र नागोर्नो-कराबाखी को लेकर है। नवंबर 2020 में एक संघर्षविराम समझौते के साथ दोनों देशों के बीच संघर्ष को समाप्त करने का प्रयास किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।