युद्ध के बीच चीन ने यूक्रेन को भेजी मदद लेकिन रूस पर प्रतिबंधों के खिलाफ, ब्रिटेन ने दिखाए तेवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

युद्ध के बीच चीन ने यूक्रेन को भेजी मदद लेकिन रूस पर प्रतिबंधों के खिलाफ, ब्रिटेन ने दिखाए तेवर

चीन ने कहा कि वह 50 लाख युआन (करीब 7.91 लाख डॉलर) मूल्य का खाद्यान्न और दैनिक जरूरत

चीन ने कहा कि वह 50 लाख युआन (करीब 7.91 लाख डॉलर) मूल्य का खाद्यान्न और दैनिक जरूरत का अन्य सामान यूक्रेन को भेज रहा है। हालांकि, उसने इस पूर्वी यूरोपीय देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का विरोध जारी रखा है। 
चीन ने दोहराया रूस  प्रतिबन्ध स्वीकार नहीं 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को मदद की पहली खेप यूक्रेन को सौंपी गई और अन्य खेप ‘‘यथा शीघ्र भेजी’’जाएगी। चीन मोटे तौर पर रूस का समर्थन कर रहा है और झाओ ने दोहराया कि बीजिंग, मॉस्को के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध का विरोध करता है। झाओ ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, प्रतिबंध का डंडा हर बार शांति और सुरक्षा नहीं लाएगा बल्कि संबंधित देश की अर्थव्यवस्था और जीविकोपार्जन के लिए गंभीर मुश्किल पैदा करता है। 
युद्ध के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार 
उन्होंने कहा कि चीन और रूस आपसी सम्मान, समानता और आपसी लाभ की भावना से तेल और गैस सहित सामान्य कारोबार सहयोग जारी रखेंगे। चीन ने कहा कि संघर्ष पैदा करने के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराना चाहिए क्योंकि वाशिंगटन नाटो के विस्तार के चलते रूस की ‘वैध’सुरक्षा चिंता पर पर्याप्त विचार करने में असफल रहा। 
रूस की सेना को अब तक कोई बड़ी कामयाबी नहीं – ब्रिटेन 
 वहीं ब्रिटेन के रक्षा अधिकारियों का कहना है कि कीव में रूस कोई प्रगति हासिल करने में विफल रहा है, लेकिन कई यूक्रेनी शहरों को भारी गोलाबारी का सामना करना पड़ रहा है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में कहा, ‘‘कीव के उत्तर-पश्चिम में लड़ाई जारी है, रूसी सेना कोई महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने में विफल रही है।’’ 
इसने कहा कि खारकीव, चेर्निहाइव, सुमी और मारियुपोल शहर रूसी सेना से घिरे हुए हैं और उन पर भारी गोलाबारी की जा रही है। मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन की हवाई सुरक्षा रूसी विमानों के खिलाफ कायम है, ‘‘शायद इससे उन्हें (रूसी सेना को) हवाई क्षेत्र का किसी स्तर का नियंत्रण हासिल नहीं हो पा रहा है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।