अमेरिका के शिकागो में भारतीय स्टूडेंट को मारी गोली , पिता ने लगाई सुषमा स्वराज से मदद की गुहार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेरिका के शिकागो में भारतीय स्टूडेंट को मारी गोली , पिता ने लगाई सुषमा स्वराज से मदद की गुहार

NULL

अमेरिका के शिकागो में भारतीय छात्र के साथ गोलीबारी का मामला सामने आया है। जहां तेलंगाना के हैदराबाद का रहने वाला एक छात्र अमेरिका के शिकागो में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। जानकारी के अनुसार छात्र पर हुए जानलेवा हमले के बाद उसे एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हैदराबाद का रहने वाला मोहम्मद अकबर शिकागो में पढ़ाई कर रहा था। अकबर के पिता ने बताया कि वह वहां एक अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि अकबर को उस समय गोली मारी गई जब वह पार्किंग में अपनी कार के पास टहल रहा था। गोली लगने के बाद उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब तक मिली सूचना के मुताबिक , अस्पताल में भर्ती अकबर की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस इस पूरे मामले में शामिल हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। अकबर पर हुए हमले की खबर के कारण उनके परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।

इस घटना की जानकारी के बाद उनके पिता ने केंद्र और राज्य सरकार से अमेरिका में अकबर के समुचित इलाज कराने और उन्हें वापस भारत लाने के लिए गुहार लगाई है। बता दे कि मोहम्मद अकबर अपनी हाईर स्टडी के लिए अमेरिका गया था।

अभी हाल ही में अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में लूटपाट के दौरान 21 वर्षीय संदीप सिंह की उसके घर के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरींदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से फोन पर बात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।