प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं। बता दें उनके दौरे को लेकर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका काफी उत्साहित है। पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन प्राइवेट डिनर देने वाले हैं। वहीं, कई कंपनियों के सीईओ के साथ भी उनकी बैठक होने वाली है। पीएम मोदी के स्वागत के लिए पूरा अमेरिका उत्साहित है। जगह-जगह ‘वेलकम मोदी’ के होर्डिंग लगे हुए हैं।
साउथ लॉन में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा
आपको बता दें पीएम मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे, जहां वे संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ समारोह का नेतृत्व करेंगे। उसी दिन वाशिंगटन जाएंगे जहां जो बाइडेन के साथ डिनर करेंगे।इसके बाद 22 जून को पीएम मोदी का व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। यहां द्विपक्षीय बैठकें, प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और नेताओं द्वारा बयान जारी किए जाएंगे। यहां पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत होगा, जिसमें कई प्रमुख अतिथि शामिल होंगे।
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का मुख्य आकर्षण केंद्र अमेरिकी कांग्रेस में उनका संबोधन होगा। 2016 के बाद यह दूसरी बार होगा जब वह इस सत्र को संबोधित करेंगे। यहां वह अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्यों से भी बातचीत कर सकते हैं।
वॉशिंगटन डीसी आने के चलते राजधानी में होटल्स फुल हो गए
बता दें पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में काफी उत्साह है। सैंकड़ों की तादाद में भारतीय मूल के लोग बसों में भरकर विभिन्न शहरों से वॉशिंगटन डीसी पहुंचेंगे। बड़ी संख्या में भारतीयों के वॉशिंगटन डीसी आने के चलते राजधानी में होटल्स फुल हो गए हैं और होटल के कमरों का किराया भी बढ़ गया है।