यूक्रेन के प्रमुख शहर की ओर जाने वाले सभी पुल नष्ट, कठिन परिस्थितियों का करना पड़ रहा सामना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूक्रेन के प्रमुख शहर की ओर जाने वाले सभी पुल नष्ट, कठिन परिस्थितियों का करना पड़ रहा सामना

यूक्रेन के प्रमुख शहर सेवेरोडनेत्स्क की ओर जाने वाले सभी पुलों को नष्ट कर दिया गया है। इसकी

यूक्रेन के प्रमुख शहर सेवेरोडनेत्स्क की ओर जाने वाले सभी पुलों को नष्ट कर दिया गया है। इसकी जानकारी देश के एक शीर्ष अधिकारी ने दी। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में, लुगांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने कहा कि सेवेरोडनेत्स्क में सभी तीन पुलों को नष्ट कर दिया गया है। जिसके चलते शहर के निवासियों को बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
मॉस्को को पूरे लुहान्स्क क्षेत्र का मिल जाएगा नियंत्रण 
कई हफ्तों से सेवेरोडनेट्स्क में भयंकर गोलाबारी हो रही है। दरअसल, रूस यूक्रेन के पूरे पूर्वी हिस्से पर कब्जा करना चाहते है, सेवेरोडनेट्स्क भी उनके निशाने पर है। अगर सेवेरोडोनेत्स्क और पास के शहर लिसिचन्स्क पर कब्जा हो जाता है, तो रूस की राजधानी मॉस्को को पूरे लुहान्स्क क्षेत्र का नियंत्रण मिल जाएगा।
सेवेरोडनेत्स्क का 70 प्रतिशत हिस्सा अब रूसी नियंत्रण में
हैदई ने कहा कि आपूर्ति पहुंचाना और नागरिकों को निकालना अब असंभव लग रहा है, क्योंकि शहर को एक तरह से अलग कर दिया गया है। सेवेरोडनेत्स्क का 70 प्रतिशत हिस्सा अब रूसी नियंत्रण में है। इससे पहले, राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि शहर में यूक्रेनी सैनिक जमीन की हर एक इंच के लिए रूसी सेना से लड़ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।