श्रीलंका के बाद अब पाकिस्तान भी तबाही के कगार पर , सरकार का खजाना हुआ खाली ,कैसे चुकाएगा कर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीलंका के बाद अब पाकिस्तान भी तबाही के कगार पर , सरकार का खजाना हुआ खाली ,कैसे चुकाएगा कर्ज

पाकिस्तान को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार धीरे -धीरे खत्म

श्रीलंका की आर्थिक बदहाली की गवाह पूरी दुनिया बन गयी है। देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए। देश भयानक आर्थिक संकट से झूझ रहा है।लोगों का जरुरत की चीजों को खरीदना भी मुश्किल हो गया है।  ऐसी ही स्थिति का अंदेशा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए भी लगया जा रहा है। पाकिस्तान में हालत इससे भी ज्यादा गंभीर हो सकते है। पाकिस्तान को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार धीरे -धीरे खत्म होता जा रहा है। 
 विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से कम 
 एक तरफ पाकिस्तान विदेशी कर्ज बढ़ा रहा है तो वहीं दूसरे और विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से कम होता जा रहा है। नकदी संकट से जूझ रहे है पाकिस्तान को भविष्य में और भी ज्यादा आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़  सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चला कि बढ़ रहे कर्ज के चलते पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से खाली होता जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।