अंजू और सीमा के बाद जोधपुर के वकील ने किया कराची की महिला से ऑनलाइन निकाह, जानें पूरा मामला

इन दिनों सरहद के आर-पार की प्रेम कहानी का सिलसिला जारी है। बता दें अंजू और सीमा हैदर

इन दिनों सरहद के आर-पार की प्रेम कहानी का सिलसिला जारी है। बता दें अंजू और सीमा हैदर के बाद अब जोधपुर के एक वकील ने कराची की एक महिला से ऑनलाइन निकाह किया है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले हफ्ते हुई अरबाज और अमीना की शादी भले पारंपरिक शादियों जैसी नहीं रही हो लेकिन सबकुछ था। बिना किसी हंगामे और शोर शराबे के काजी ने इन दोनों का ऑनलाइन निकाह कराया और इसे जोधपुर और कराची दोनों शहरों में बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया गया। 
 निकाह के बारे में दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा…..
पिछले हफ्ते 2 अगस्त को हुए इस निकाह के बारे में दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा, “पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों के जरिए हमने रोका पहले ही कर लिया था और अमीना के वीजा लगने का इंतजार कर रहे थे. फिर वीजा की प्रक्रिया में देरी हुई तो हमने तय किया इन दोनों का ऑनलाइन निकाह करा दिया जाए.”
आपको बता दें अफजल का कहना है कि भले ही भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंध हों लेकिन सीमा पार से होने वाली शादी संबंधों पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। इसके पीछे की वो वजह बताते हुए कहते हैं कि दोनों देशों में लोगों के रिश्तेदार रहते हैं। उन्होंने कहा, “अब हम अमीना के वीजा का इंतजार करेंगे।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वीजा मिलना आसान हो जाना चाहिए क्योंकि दोनों की शादी हो चुकी है। 
उरुज फातिमा से ऑनलाइन माध्यम से शादी की 
दरअसल, इस साल की शुरुआत में जोधपुर के मुजम्मिल खान ने पाकिस्तान की उरुज फातिमा से ऑनलाइन माध्यम से शादी की थी। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर (30) ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने वाले अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीना (22) के साथ रहने के लिए 13 मई को नेपाल के रास्ते एक बस में अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। इसके बाद राजस्थान की रहने वाली अंजू ने पाकिस्तान जाकर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह किया. इसको लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है क्योंकि अंजू शादीशुदा थी और उसने अपना धर्म भी बदल लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।