अफगानिस्तान : काबुल बम धमाके में वरिष्ठ तालिबान कमांडर की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मिलिट्री हॉस्पिटल के पास 2 जोरदार धमाके हुए। इसमें 19 लोगों की मौत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मिलिट्री हॉस्पिटल के पास 2 जोरदार धमाके हुए। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 43 लोग घायल हुए। मृतकों में तालिबान का एक वरिष्ठ कमांडर भी शामिल हैं। एएफपी समाचार एजेंसी ने अपने आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी। 
मिलिट्री हॉस्पिटल के पास हुए जबरदस्त ब्लास्ट
मंगलवार को काबुल के मिलिट्री हॉस्पिटल के पास 2 जोरदार धमाके हुए। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 43 घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका एक आत्मघाती हमला था, जो सरदार मोहम्मद दाऊद खान अस्पताल के सामने हुआ। मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि घटना वाली जगह से गोलियों की आवाज भी सुनी गई है। 


चश्मदीदों ने बताया कि पहले एक जबरदस्त धमाका हुआ, जिसके बाद गोलियों की आवाज सुनाई दी। इसके अलावा विस्फोट की वजह का भी पता नहीं चल पाया है। काबुल में हुए धमाके को लेकर तालिबान के उप प्रवक्ता बिलाल करीमी ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि काबुल में सरदार मोहम्मद दाऊद खान सैन्य अस्पताल के बाहर नागरिकों को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया। 

उन्होंने कहा कि अब तक हताहतों की संख्या के बारे में पता नहीं चल पाया है। उन्होंने घटनास्थल पर एक और विस्फोट होने की पुष्टि नहीं की है। अफगानिस्तान पर अगस्त में कब्जा जमाने के बाद से ही लगातार काबुल में धमाके हो रहे हैं। इनमें से अधिकतर धमाके इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठनों द्वारा अंजाम दिए जा रहे हैं। हालांकि, तालिबान ने कहा है कि वह इस्लामिक स्टेट पर जल्द काबू पा लेगा और देश में शांति स्थापित करेगा। हालांकि युद्धग्रस्त मुल्क के उत्तरी हिस्से में इस्लामिक स्टेट मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।