टेक्सास में गोलीबारी करने वाले हमलावर की हुई पहचान

अमेरिकी राज्य टेक्सास में गोलीबारी कर सात लोगों की जान लेने और कई अन्य को घायल करने वाले

अमेरिकी राज्य टेक्सास में गोलीबारी कर सात लोगों की जान लेने और कई अन्य को घायल करने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। प्रशासन ने बताया कि हमलावर स्थानीय निवासी 36 वर्षीय सेथ एरॉन एटोर था। पुलिस ने बताया कि शनिवार को टेक्सास के पश्चिमी शहरों मिडलैंड और ओडेसा में एटोर ने यातायात पुलिस की ओर से रोके जाने पर अंधाधुंध गोलीबारी की। 
स्थानीय मीडिया ने ओडेसा पुलिस विभाग के प्रमुख माइकल गेरके के हवाले से बताया कि हमलावर की उम्र 36 वर्ष के आसपास थी और जब यातायात पुलिस के अधिकारियों ने उसे रोका तो उसने अधिकारी पर गोलियां चलाई और फिर लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दीं। 
उन्होंने बताया कि हमलावर ने कई स्थानों पर लोगों पर गोलियां चलाईं। कुछ देर बाद उसने अपनी कार छोड़ कर डाक सेवा के एक वाहन पर कब्जा कर लिया और गोलियां चलाता रहा। पुलिस ने एक सिनेमा परिसर के पास उसे मार गिराया। प्रशासन ने बताया कि संघीय कर्मी गोलीकांड के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। बंदूकधारी के बारे में कुछ और जानकारी मिली है। 
अधिकारियों ने रविवार को 15 से अधिक घटनास्थलों की छानबीन की और एटोर के घर तथा कार की तलाशी ली। उन्होंने कहा, “हम गोलीकांड के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।” ओडेसा के पुलिस प्रवक्ता स्टीव लीस्युर ने कहा, “गोलीबारी में घायल कम से एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।