11 मिनट में एक महिला की कर दी जाती है हत्या, UNO ने कहा- यह हिंसक घटना मानवाधिकार के उल्लंघन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

11 मिनट में एक महिला की कर दी जाती है हत्या, UNO ने कहा- यह हिंसक घटना मानवाधिकार के उल्लंघन

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की की उसके

देश में चल रही महिलाओं के हत्याचारों पर लेकर सयुंक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटारेस ने स्पष्ट किया कि हर ग्यारह मिनट में एक महिला या लड़की को उसके ही जानने वाले के द्वारा मार दिया जाता है। यूएनओ ने कहा कि महिलाओ के उपर हिंसक घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और यह मानवाधिकार का उल्लंघन है। वही सरकार से इस समस्या को निपटने के लिए राष्ट्रीय कार्रवाई योजना को लागू करने की पूर्ण रूप से अपील की है। 
महिला के खिलाफ हिंसा गतिविधि मानवाधिकार उल्लंघन- यूएनओ 
महासचिव ने 25 नवंबर को ‘‘महिलाओं के खिलाफ हिंसा का उन्मूलन’’ संबंधी अंतरराष्ट्रीय दिवस से पहले ये टिप्पणियां कीं।
गुतारेस ने कहा, ‘‘दुनिया में महिलाओं तथा लड़कियों के खिलाफ हिंसा सबसे बड़ा मानवाधिकार उल्लंघन है। हर 11 मिनट में एक महिला या लड़की की उसके करीबी साथी या परिवार के सदस्य द्वारा हत्या कर दी जाती है तथा हम जानते हैं कि कोविड-19 महामारी से लेकर आर्थिक उथल-पुथल तक अन्य दबाव भी निस्संदेह और शारीरिक तथा मौखिक दुर्व्यवहार का कारण बनते हैं।’’
Antonio Guterres re elected as UN Secretary General for 2nd five year term  - एंतोनियो गुतारेस लगातार दूसरी बार बने संयुक्त राष्ट्र महासचिव, 5 साल का  होगा कार्यकाल
आबादी को निशाना बनाने वाले इस भेदभाव… – गुटारेस 
गुतारेस की टिप्पणियां हाल में भारत में श्रद्धा वालकर के हत्या मामले की पृष्ठभूमि में आयी हैं जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। गुतारेस ने कहा, ‘‘आधी आबादी को निशाना बनाने वाले इस भेदभाव, हिंसा और दुर्व्यवहार की भारी कीमत चुकानी पड़ती है। यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं तथा लड़कियों की भागीदारी को सीमित कर देता है, उनके मूल अधिकार तथा आजादी छीन लेता है तथा समान आर्थिक वृद्धि को रोक देता है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।