व्हाइट हाउस के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

व्हाइट हाउस के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारी

NULL

व्हाइट हाउस के उत्तरी घेरेबंदी वाले क्षेत्र में एक श्वेत व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। सीक्रेट सर्विस ने यह जानकारी दी। घटना के वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एवं प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प फ्लोरिडा में थे। घटना कल उस वक्त की है जब व्हाइट हाउस के निकट तकरीबन 100 से अधिक लोग जमा थे, तभी इस शख्स ने खुद को गोली मार ली।

सीक्रेट सर्विस के अनुसार शख्स की पहचान हो गई है लेकिन उसका नाम उजागर नहीं किया गया है। बताया जाता है कि यह शख्स व्हाइट हाउस के उत्तर की ओर घेरेबंदी वाले क्षेत्र की ओर गया, उसने छिपा कर रखी अपनी हैंडगन निकाली तथा कई गोलियां चलाई।

सीक्रेट सर्विस ने बताया, ”उसने कोई गोली व्हाइट हाउस को निशाना बनाकर नहीं चलायी।” घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। वाशिंगटन डीसी मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग गोलीबारी की घटना की जांच में जुटा है और सीक्रेट सर्विस वाशिंगटन फील्ड ऑफिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन संगठन भी जांच में मदद कर रहे हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।