इस 23 साल की हसीना को मारने पर है 10 लाख डॉलर का इनाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस 23 साल की हसीना को मारने पर है 10 लाख डॉलर का इनाम

NULL

आईएसआईएस (ISIS) दुनिया में आतंक और दहशत का पर्याय बन चूका है पर आपको ये जानकार काफी हैरानी होगी की ये खूंखार आतंकवादी संगठन एक 23 साल की लड़की से ख़ौफ़ज़दा है। ये बात सुनने में काफी अजीब लग सकती है पर ये सच है। आपको बता दे, आतंकी संगठन ने इस लड़की को मारने पर 10 लाख डॉलर का इनाम भी घोषित किया हुआ है।

alfa 3सूत्रों के अनुसार ये २३ वर्षीय महिला कुर्दिश मूल की है जो डेनमार्क में पली-बढ़ी है। इनका नाम है जोआना पलानी, और इनकी दहशत से आतंकी संगठन में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि ये महिला इराक और सीरिया में आतंकी संगठन के खिलाफ जुंग की अगुआई कर चुकी है और साथ ही इस लड़ाई में उन्होंने आतंकी संगठन को काफी नुक्सान पहुँचाया है।

4 159ये महिला वर्ष 2014 में पढाई छोड़कर जंग के लिए इराक पहुँच गयी थी। फिलहाल ये महिला डेनमार्क की एक जेल में बंद है क्योंकि इनपर गैरकानूनी रूप से देश छोड़ने का आरोप है और अगर ये आरोप सिद्ध होता है तो जोआना को दो वर्ष की जेल हो सकती है। जोआना पर वर्ष 2015 में देश छोड़ने पर बेन लगा दिया गया था।

3 205जोआना खुद को निर्दोष साबित करने की पूरी कोशिश कर रही है, उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा मुझे फंसाया जा रहा है, मैंने आतंकियों के खिलाफ जंग लड़ी है तो में डेनमार्क और अन्य देशों के लिए खतरा कैसे हो सकती हूँ। मैंने इस देश में मिलिट्री ट्रेनिंग ली है, एक डैनिश लड़की होने के नाते मैंने यह सीखा कि महिलाओं के अधिकारों, लोकतंत्र और यूरोपियन मूल्यों के लिए लडऩा है।

6 69जोआना का जन्म गल्फ युद्ध के दौरान रमादी में हुआ था और उनका परिवार ईरान के कुर्दिस्तान में रहता था और बाद में इनका परिवार डेनमार्क में बस गया।

2 254जोआना सीरिया में कुर्दिश पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट और इराक में पेशमर्गा फोर्स के साथ आईएसआईएस के खिलाफ लड़ चुकी है। उनका कहना है लोगों को समझाना चाहिए की पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट कोई बागी संगठन नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।