Girl in a jacket

32 हजार फीट की ऊंचाई पर टूटी कॉकपिट की खिड़की, विमान से बाहर लटक गया पायलट

NULL

एक खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। चीन में शिचुआन एयलाइंस के विमान– 3यू8633 में अचानक कॉकपिट की खिड़की टूट गई। उस वक्त विमान करीब 32 हजार फीट ऊपर था। हवा इतनी तेज थी कि को-पायलट विमान से बाहर लटक गया। पैसेंजर्स का सामान तितर-बितर हो गया। विमान में अफरा-तफरी मच गई थी।

तभी पायलट लियू शुआनजियान ने अनाउंस किया- ’घबराइए नहीं, हम स्थिति संभाल लेंगे।’ जिसके 20 मिनट बात लियू ने 32 हजार फीट की ऊंचाई से विमान की सफल लैंडिंग हुई। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह विमान चोंगक्यूंग से ल्हासा जा रहा था। बड़ा हादसा बचाने वाले पायलट लियू शुआनजियान की काफी तारीफ हो रही है।

एयरबस ए319 को मैन्युअल रूप से जमीन पर उतारने के बाद पायलट लियू चुआनजियन ने चेंगदू इकोनॉमिक डेली को बताया कि जिस समय उसके विमान की कॉकपिट की खिड़की टूटी, उस वक्त वह 32,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया था। लियू ने कहा, ‘कोई वार्निंग का संकेत नहीं था। बस अचानक, खिड़की टूटी और जोर का धमाका हुआ।

इसके बाद मैंने देखा कि मेरा को-पायलट विमान के आधा बाहर यानी कि हवा में लटकने लगा।’ उन्होंने कहा, ‘खिड़की टूटने के बाद कॉकपिट में सब कुछ हवा में उड़ने लगा। फ्लाइट में कई चीजें खराब हो गई। और मैं रेडियो भी नहीं सुन पा रहा था। विमान इतना शेक कर रहा था कि मैं गेज भी पढ़ नहीं पाया।’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।