उत्तरी इराक में चल रहे अभियान के दौरान तुर्की की सेना द्वारा मारे गए कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से जुड़ आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।
तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकर ने शनिवार को यह जानकारी दी। तुर्की ने पीकेके को आतंकवादी घोषित कर रखा है। श्री अकर ने पत्रकारों को बताया,‘‘मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। अभियान सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।‘‘ तुर्की ने 17 अप्रैल को उत्तरी इराक में पीकेके के खिलाफ नया सैन्य अभियान शुरू किया। वहीं इराक ने अपने क्षेत्र में तुर्की के इस अभियान की आलोचना करते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।