इंडोनेशिया सुनामी : मृतकों की संख्या 62 हुई, खोज और बचाव कार्य तेज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंडोनेशिया सुनामी : मृतकों की संख्या 62 हुई, खोज और बचाव कार्य तेज

इंडोनेशिया के पश्चिम में जावा और सुमात्रा के बीच सुंडा स्ट्रेट में सुनामी की चपेट में आने से

इंडोनेशिया के पश्चिम में जावा और सुमात्रा के बीच सुंडा स्ट्रेट में सुनामी की चपेट में आने से 62 लोगों की मौत हो गई हैं तथा सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं। इंडोनेशिया की आपदा शमन एजेंसी के अनुसार सुनामी शनिवार को 21:27 बजे सुंडा स्ट्रेट के तटीय क्षेत्रों में आई जिसमें बांटेन प्रांत के पांडेगलांग एवं सेरांग जिले और लाम्पुंग प्रांत के दक्षिण लाम्पुंग शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि पानी के नीचे भूस्खलन से अनाक क्रेकटाऊ ज्वालामुखी विस्फोट के कारण लहरें पैदा होने की आशंका है।

Indonesia tsunami

इंडोनेशियाई नेशनल बोर्ड फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुतोपो पुरवो नुगरोहो ने एक ट्वीट में कहा, ”सुनामी का कारण भूकंप नहीं है लेकिन एक पानी के नीचे भूस्खलन से माउंट अनाक क्रैकटाऊ ज्वालामुखी विस्फोट होने की आशंका है। साथ ही पूर्णिमा के कारण ज्वार की लहरे उठ सकती है।” उन्होंने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।