अफगानिस्तान में तालिबान हमलों में 61 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अफगानिस्तान में तालिबान हमलों में 61 की मौत

NULL

काबुल : अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत की राजधानी गारदेज के पुलिस मुख्यालय पर आज हुए आत्मघाती कार हमले और बंदूकधारियों की गोलीबारी में पुलिस प्रमुख समेत कम से कम 33 लोग मारे गए और 160 घायल हो गये। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। यह हमला गारदेज में मुख्यालय से सटे पुलिस प्रशिक्षण केंद, को निशाना बनाकर किया गया। इसमें मरने वालों की संख्या और बढऩे की आशंका है।

गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि हमले में कम से कम पांच हमलावर भी मारे गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में प्रांत के पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं। उप सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक हेदायातुल्लाह हमीदी ने कहा कि हताहतों में नागरिक और सुरक्षाकर्मी दोनों शामिल हैं। एक दूसरी घटना में आतंकवादियों ने निकटवर्ती गजनी प्रांत में आज एक जिला केंद्र पर हमला किया।

आतंकवादियों ने प्रांतीय गवर्नर कार्यालय के पास विस्फोटकों से भरे बख्तरबंद वाहनों में धमाका कर दिया।प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि गजनी हमले में कम से कम 15 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 12 अन्य घायल हो गये तथा इसके अलावा 13 नागरिक भी मारे गए, जबकि सात अन्य घायल हो गए। तालिबान ने 31 सुरक्षा कर्मियों के मारे जाने और झड़पों में 21 लोगों के घायल होने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 20 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।