अफगानिस्तान में 6 भारतीयों का अपहरण , हो सकता है तालिबान का हाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अफगानिस्तान में 6 भारतीयों का अपहरण , हो सकता है तालिबान का हाथ

NULL

अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अज्ञात सशस्त्र लोगों ने एक भारतीय आधारभूत ढांचा कंपनी के छह भारतीय और एक अफगान कर्मचारी का आज अपहरण कर लिया।

‘ टोलो न्यूज ’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना प्रांत की राजधानी पुल ए खुमरी के बाग ए शमल गांव में हुई।

इन लोगों का अपहरण उस समय हुआ जब वे उस क्षेत्र में जा रहे थे जहां कंपनी केईसी ने एक बिजली उप केंद्र का ठेका लिया है।  बगलान प्रांत परिषद ने घटना को तालिबान से जोड़ा है।

अपहरण की अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।