इंडोनेशिया में भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 555 पहुंची - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंडोनेशिया में भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या 555 पहुंची

इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को लोम्बोक के उत्तरी हिस्से में ज्यादा

इंडोनेशिया के लोगों को हाल के दिनों में भयानक भूकंप का सामना करना पड़ा है। इस भूकंप की वजह से लोम्बोक द्वीप में काफी क्षति पहुंची है और अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,500 लोग घायल हैं। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन एजेंसी से यह जानकारी मिली है। प्राकृतिक छटा की वजह से छुट्टियां मनाने के लिए बेहद खूबसूरत जगह के रूप में मशहूर बाली द्वीप पर भी 29 जुलाई और पांच अगस्त को भयानक भूकंप आया था।

पिछले सप्ताह रविवार को भूकंप के ताजा झटके महसूस किए गए और सबसे तेज झटके की तीव्रता 6.9 थी। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को लोम्बोक के उत्तरी हिस्से में ज्यादा लोगों की मौतें हुई। इसके अलावा पड़ोस में स्थित सुमबावा द्वीप में भी कई लोगों की मौत हो गई। कई पीड़ितों की मौत मलबे के नीचे दबने से हो गई क्योंकि भूकंप की वजह से बड़ी संख्या में घर और प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इंडोनेशिया में जनजीवन चरमरा गया है। सड़के टूट गई हैं और मलबे से भरे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।