इंडोनेशिया में बाढ़ में 53 लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इंडोनेशिया में बाढ़ में 53 लोगों की मौत

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी

इंडोनेशिया में जबरदस्त बाढ़ और भूस्खलन के कारण जकार्ता और आसपास के इलाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है और जल जमाव के कारण शनिवार को हजारों लोग अपने घरों में लौटने में असमर्थ हैं। नए साल से एक दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद से भारी बारिश और बाढ़ के कारण राजधानी में कई इलाके जलमग्न हो गए और हजारों लोग बेघर हो गए। 
अधिकारियों ने बताया कि अब भी करीब 1,70,000 लोग अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बताया कि जिन लोगों के घर अब भी पानी में डूबे हुए हैं, उनसे सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा जा रहा है। 
विबोवो ने बताया, ‘‘ हमें और भी शव मिले हैं।’’ उन्होंने बताया कि बाढ़ से बेहद प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारी बेघर लोगों से मिलेंगे। यह 2007 से अब तक की सबसे भयानक बाढ़ है। 2007 में बाढ़ से 80 लोगों की मौत हो गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।