नेपाल उपचुनाव में 52 सीटों के लिए मैदान में हैं 337 प्रत्याशी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नेपाल उपचुनाव में 52 सीटों के लिए मैदान में हैं 337 प्रत्याशी

15 दल प्रांतीय सभा के चुनाव लड़ रहे हैं और 20 पार्टियां स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही हैं।

नेपाल में 52 सीटों पर होने वाले प्रांतीय और निकाय उप चुनावों में 84 निर्दलीय समेत 337 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं। चुनाव आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विभिन्न कारणों से रिक्त 52 सीटों पर उप चुनाव शनिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक हुए। चुनाव आयोग ने कहा, “37 जिलों में खाली 52 पदों में एक प्रतिनिधि सभा का सदस्य है, तीन प्रांतीय सभा के सदस्य हैं और 48 प्रमुख, उप प्रमुख और स्थानीय निकाय के सदस्य हैं।”
आयोग ने कहा कि कुल 11 राजनैतिक पार्टियां प्रतिनिधि सभा का चुनाव लड़ रही हैं, 15 दल प्रांतीय सभा के चुनाव लड़ रहे हैं और 20 पार्टियां स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही हैं। आयोग के अनुसार चुनाव में कुल 337 प्रत्याशी भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।