इस देश की लड़कियों से शादी करने पर मिलेगी 3 लाख की सैलरी और नागरिकता फ्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस देश की लड़कियों से शादी करने पर मिलेगी 3 लाख की सैलरी और नागरिकता फ्री

NULL

अगर आप अभी कुंवारे है तो ये आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है पर पहले पूरी खबर ध्यान से पढ़ ले। अगर कोई आपसे कहे कि आपको शादी करनी है है वो भी विदेशी बाला से और जिसके बदले में आपको 3 लाख प्रतिमाह सैलरी की जॉब और उस देश की नागरिकता भी मिलेगी तो आप क्या सोचेंगे ?

1 109आप बेहद ख़ुशी से शादी करना चाहेंगे या दूसरा आप ये भी सोच सकते है इस ऑफर के पीछे कोई न कोई राज़ हो सकता है। तो हम आपको बताते इस खबर की असलियत क्या है। दरअसल मामला आइसलैंड का है।

2 86इस यूरोपियन देश में महिलाओं की तुलना में पुरुष आबादी कम है। इसी के चलते एक खबर फैलाई गयी की की यहाँ की सरकार ने ऐलान किया है अगर इस देश की लड़की किसी और देश के लड़के से अपनी पसंद और मर्ज़ी से शादी करती है तो उस लड़के को 3 लाख रूपए मासिक सैलरी के साथ इस देश की नागरिकता फ्री में दी जायेगी।

4 52ये खबर आग की तरह आइसलैंड में फ़ैल गयी और वहां की लड़कियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे देशों के अपने दोस्तों से इस बारे में बात आगे भी बढ़ा दी। यहाँ तक आइसलैंड की कुछ प्रमुख न्यूज़ वेबसाइटस ने भी इस खबर को प्रमुखता से बढ़ावा दिया।

5 33आपको बता दें कि इस चर्चा की शुरुआत ‘द स्पिरिट व्हिसपर्स’ नाम के ब्लॉग से हुई, इसी ब्लॉग पर ये बातें लिखी थी,की अगर सरकार इस तरह का ऑफर निकाले तो यहाँ के लिंग अनुपात को बैलेंस किया जा सकता है। पर इस ब्लॉग का असर कुछ और ही हो गया।

6 17जब सरकार को इस बारे में जानकारी हुई तो तुरंत सरकार की तरह से सूचना जारी करते हुए कहा गया की इस तरह का कोई ऑफर नहीं दिया गया है और इस अफवाह को उड़ाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। तब जाकर इस मामले की सच्चाई लोगों तक पहुंची और मामला शांत हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।