गोलीबारी में 28 लोगों की मौत 25 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गोलीबारी में 28 लोगों की मौत 25 घायल

NULL

काहिरा: मिह्म की राजधानी काहिरा के मिनया प्रांत में आज बसों और ट्रक से चर्च जाते समय अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में कॉप्टिक ईसाई समुदाय के 28 लोगों की मौत हो गयी 25 अन्य घायल हो गये। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रांतीय गवर्नर इसाम अल-बेदाई ने बताया कि ईसाई लोगों के समूह दो बसों और एक ट्रक से चर्च जा रहे थे तभी यह घटना हुई। इस क्षेत्र में अल्पसंख्यक ईसाइयों के काफी घर हैं।

मिह्म की कुल नौ करोड़ 20 लाख की जनसंख्या में 10 प्रतिशत से अधिक की आबादी कॉप्टिक ईसाई समुदाय के लोग की है। हाल के महीनों में इन पर लगातार हमले हुये हैं। दिसंबर से काहिरा,अलेजेंड्रिया और टांटा शहरों के चर्चों में हुए बम विस्फोट एवं हमलों में 70 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। आज के हमले की अभी तक किसी ने भी जिम्मेदारी नहीं ली है। इस बीच राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सिसी ने सुरक्षा अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। कैबिनेट ने कहा कि हमलावर देश को बांटने में सफल नहीं हो पायेगे।

(रायटर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।