श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 23 भारतीय मछुआरे स्वदेश लौटे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 23 भारतीय मछुआरे स्वदेश लौटे

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार किए गए कुल 23 भारतीय

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जल क्षेत्र में अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार किए गए कुल 23 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
भारतीय उच्चायोग के मुताबिक रिहा किए गए मछुआरों को स्वदेश वापस लाया गया है।
भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, ”आज सुबह 23 भारतीय मछुआरों को कोलंबो से उनके घर वापस भेज दिया गया।”
इससे पहले 12 जुलाई को श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
श्रीलंकाई नौसेना ने तीन जुलाई को कम से कम 12 भारतीय मछुआरों को उसके जल क्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।