नेपाल में 22 चीनी नागरिकों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नेपाल में 22 चीनी नागरिकों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

नेपाल में अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कम से कम 22 चीनी नागरिकों की जांच

नेपाल में अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कम से कम 22 चीनी नागरिकों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बिजनेस वीजा के तहत आने के बाद अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप 
उन्होंने बताया कि आव्रजन विभाग ने चीनी नागरिकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। विभाग के सूचना अधिकारी अंजन नुपाने ने कहा कि बिजनेस वीजा पर नेपाल आने के बाद यहां अवैध गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में उनके खिलाफ जांच शुरू की गई है।
वीजा अवधि समाप्त होने के बाद निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू – नुपाने 
उन्होंने कहा कि 22 चीनी नागरिकों में से 21 के पास बिजनेस वीजा था और एक नागरिक के वीजा की अवधि समाप्त हो गई थी। नुपाने ने कहा कि कुछ दिन पहले हिरासत में लिए गए चीनी नागरिकों को इस शर्त पर रिहा किया गया है कि वे जरूरत पड़ने पर उपस्थित होंगे। हालांकि, इस मामले में उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि उस चीनी नागरिक को निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसके वीजा की अवधि समाप्त हो गयी है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।