जापान में 2 कैदियों को मृत्युदंड - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जापान में 2 कैदियों को मृत्युदंड

NULL

जापान में मंगलवार को दो कैदियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। इन्हें 1990 के दशक में कई हत्याओं के लिए मौत की सजा सुनाई गई है। समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, मृत्युदंड पाने वाले पहले कैदी (44) को 1991 में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने का दोषी पाया गया था।

हत्या के समय वह नाबालिग था। कानून मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन हत्याओं के अलावा सेकी ने दुष्कर्म व चोरी सहित अन्य अपराध भी किए, जिनमें कई लोग घायल भी हुए।

दूसरे कैदी कियोशी मातसुई (69) को 1994 में गुन्मा प्रांत में अपनी प्रेमिका और उसके माता-पिता की हथौड़े से हत्या करने पर मृत्युदंड मिला था। दोनों कैदियों को टोक्यो में मृत्युदंड दिया गया। कानून मंत्री योको कामीकावा ने एक प्रेस सम्मेलन में इन मामलों को ‘अत्यधिक क्रूरतम’ अपराध करार दिया था।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।