तोक्यो में बर्फबारी के बाद 180 लोग घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तोक्यो में बर्फबारी के बाद 180 लोग घायल

NULL

तोक्यो : जापान की राजधानी तोक्यो में आज दुर्लभ रूप से बर्फ की मोटी चादर बिछ गई, जिसकी वजह से हजारों यात्री रास्ते में फंसे रहे और दर्जनों घायल हो गये। सार्वजनिक यातायात भी इस स्थिति की वजह से चरमरा गया। जापान मौसम एजेंसी ने तोक्यो के कुछ हिस्सों में 23 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की है जो कि फरवरी, 2014 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी बर्फबारी है। कल शाम मौसम से यातायात काफी प्रभावित रहा। दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में से एक तोक्यो में लाखों लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में खासी मश्क्कत करनी पड़ी। सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि कम से कम 180 लोगों को इस बर्फ जमी हुई सड़क पर चोटे आई हैं और करीब 700 यातायात दुर्घटनाएं हुई हैं।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।