गिनी बिसाउ में मिनी-ट्रक में भिंड़त, 18 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गिनी बिसाउ में मिनी-ट्रक में भिंड़त, 18 की मौत

NULL

बिसाउ :  पश्चिम अफ्रीका के छोटे से देश गिनी बिसाउ में एक मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई तथा 14 अन्य जख्मी हो गए। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक चश्मदीद ने बताया कि राजधानी बिसाउ से करीब 15 किलोमीटर दूर बिस्सौजिनहो के पास एक ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था और उसका चालक गाड़ पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। फिर इसकी मिनी बस से आमने सामने से टक्कर हो गई।

सूत्रों ने बताया कि बस क्षमता से अधिक भरी हुई थी। कम से कम 10 घायलों की हालत नाजुक है। मौके पर मौजूद एएफपी के संवाददाता ने बताया कि दोनों गाडय़रों के चालकों की मौत हो गई। है। अधिकारियों ने रक्तदान की अपील की है। यह हादसा स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे हुआ है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।