नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत, 43 अन्य घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाइजीरिया में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत, 43 अन्य घायल

NULL

कानो : नाइजीरिया के उथर पूर्व इलाके में एक राहत सामग्री वितरण केंद्र पर दो आत्मघाती हमलावरों ने आज हमला किया, जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए जबकि 43 अन्य घायल हो गए। नागरिकों के खिलाफ बोको हराम चरमपंथियों का यह ताजा हमला माना जा रहा है। दोनों हमलावर महिलाएं थी।

बोर्नाे प्रांत की राजधानी मैदुगुड़ी से करीब 40 किमी दूर कोंडुगा इलाके में ये विस्फोट हुएं इन दोनों स्थानों को जिहादी संगठन ने बार बार निशाना बनाया है। एक बचावकर्मी ने बताया कि मशालरी गांव में पूर्वाहन 11 बज कर 10 मिनट पर दो आत्मघाती विस्फोट हुए, जिसमें 15 लोग मारे गए और 43 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि एक एनजीओ द्वारा राहत सामग्री वितरण के दौरान यह विस्फोट हुआ। इसके 12 मिनट बाद दूसरा विस्फोट हुआ। बचावकर्मी ने बताया कि दोनों हमलावर महिलाएं थी।

नागरिक संयुक्त कार्य बल के बाबाकुरा कोलो ने बताया, हमने मौके पर टीम भेजी है। यह मिलीशिया सेना की सहायता करता है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि अप्रैल से बोको हराम के हमले में नाइजीरिया में करीब 400 लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अन्य संगठन ने पिछले महीने बताया था कि इस साल 83 बच्चों का आत्मघाती हमलावर के तौर पर इस्तेमाल किया गया। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब चार गुना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।