रूस में पनडुब्बी में लगी आग में 14 नौसैनिकों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूस में पनडुब्बी में लगी आग में 14 नौसैनिकों की मौत

रूस में गहरे समुद्र में अनुसंधान करने वाले पनडुब्बी में आग लगने से 14 नौसैनिकों की मौत हो

मास्को (स्पूतनिक) :  रूस में गहरे समुद्र में अनुसंधान करने वाले पनडुब्बी में आग लगने से 14 नौसैनिकों की मौत हो गयी।
 
रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि पनडुब्बी में सोमवार को आग लगी थी। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा,‘‘रूसी जलग्रहण क्षेत्र में गहरे समुद, में अनुसंधान करने वाले पनडुब्बी, जिससे रूस के नौसेना के हितों और विश्व महासागर के तलहटी का अध्ययन करने के लिए डिज़ाइन किया गया। जिसमें आग लग गई जिसके बाद जहरीली गैस की चपेट में आने से 14 पनडुब्बी सवारों की मौत हो गयी।’’ 
बयान के अनुसार, चालक दल के सदस्यों ने पनडुब्बी में लगी आग पर काबू पा लिया। दुर्घटना के शिकार पोत को सेवरोमोर्स्क नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया है। 
मंत्रालय ने यह भी कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इसका नेतृत्व रूसी नौसेना के कमांडर-इन-चीफ निकोलाई येवमेनोव कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।