नेपाल में नदी में बस गिरी , 14 मरे, 15 अन्य घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नेपाल में नदी में बस गिरी , 14 मरे, 15 अन्य घायल

NULL

काठमांडो : नेपाल के धादिड़ जिले में आज एक राजमार्ग पर 50 यात्रियों को लेकर जा रही एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और इसके एक नदी में गिर जाने के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गये। काठमांडो पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक राजबिराज से काठमांडो जा रही बस यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर घाटबेसी बांगे मोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

धाडिंग में पुलिस अधीक्षक ध्रुबराज राउत ने बताया कि अब तक त्रिशूली नदी से पांच महिलाएं और दो बच्चों का शव बाहर निकाला गया है।उन्होंने बताया कि इन शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। खबर में बताया गया है कि 15 लोग सुरक्षित तैर कर नदी के तट तक पहुंचने में सफल रहे। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आयी।

अधिकारी ने बताया कि यात्रा कर रहे यात्रियों के सही संख्या के बारे में तत्काल पता नहीं चल सका है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राउत ने बताया कि कुछ अन्य यात्रियों के बस में फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।