इस लड़की से शादी करने पर मिलेंगे 1200 करोड़, पर जानिए क्यों नहीं मिल रहा है दूल्हा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस लड़की से शादी करने पर मिलेंगे 1200 करोड़, पर जानिए क्यों नहीं मिल रहा है दूल्हा

NULL

अगर आपसे कहा जाए की आपको 1200 करोड़ रूपए कमाने है तो शायद आपके लिए क्या किसी भी बड़े से बड़े व्यक्ति का चौंकना जायज़ है। लेकिन अगर आपको कहा जाए की आपको 1200 करोड़ मिलेंगे वो भी शादी करने के लिए तो आप समझेंगे ‘क्या मज़ाक है’ , पर ये सच है। ये शादी आपके करोड़पति बनने के सपने को पूरा कर सकती है। जिसमे आपको खूबसूरत लड़की से शादी करने के साथ साथ इतनी बड़ी रकम तोहफे में दी जाएगी। जी हाँ ये सच है।

2 36हांगकांग का रहने वाले 77 वर्षीय सेसिल चाओ जे सुंग एक बहुत बड़े व्यापारी है जो अपनी बेटी की शादी करने के लिए योग्य वर तलाश कर रहे है और साथ ही शादी करने वाले शख्स को 1200 करोड़ रूपए भी देने का एलान कर चुके है पर हैरानी की बात है की उन्हें कोई वर नहीं मिल रहा है जो उनकी बेटी से शादी कर सके।

1 32ऐसा भी नहीं है की उनकी बेटी सुंदर नहीं है या किसी बिमारी से ग्रस्त है। आप सोच रहे होंगे की शादी के लिए कोई लड़का क्यों नहीं मिल रहा है ? हम आपको बताते है ,सेसिल चाओ जे सुंग कई जहाजों के मालिक और प्रॉपटी डेवलर हैं, जिनकी बेटी का नाम जिनि चाओ है। एक कामयाब बिसनेस मैन के बावजूद इनकी बेटी का विवाह इसलिए नहीं हो पा रहा है क्योंकि इनकी बेटी को लड़के नही लड़कियां पसंद है वह लेस्बियन है और पिछले 6 सालों से किसी लड़की से रिलेशनशिप में है।

3 18लगभग चार साल पहले सेसिल चाओ ने अपनी बेटी की शादी के लिए वर तलाशना शुरू किया और कई लड़को को अपनी बेटी से मिलवाया पर हर बार इनकी बेटी लड़को को रिजेक्ट कर देती थी। बाद में जब असल बात उन्हें पता लगी की क्यों उनकी बेटी शादी से बचना चाहती है तब उन्हें ये राज़ पता लगा और उन्हें पैरों तले जमीन खिसक गयी।

4 16तब उन्होंने अपनी बेटी से शादी करने वाले शख्स को 400 करोड़ रूपए ऑफर किये थे और पिछले चार साल से वो लगातार इस तोहफे की रकम को बढाकर 1200 करोड़ कर चुके है पर कोई दूल्हा उनकी बेटी से शादी नहीं कर पा रहा है। जो भी लड़का इनकी बेटी को देखने आता है तब इनकी बेटी साफ़ लफ्जों में अपनी हकीकत उसे बता देती है और शादी से इंकार कर देती है। इतनी बड़ी रकम पाने के लिए वहीं हर लड़का भी जिनि को खुश करने की कोशिश में जुट गया है, मगर जिनि का कहना है कि वह किसी लड़के से शादी नही करेगी !!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।