पाकिस्तान में नाबालिगों से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में 12 और गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान में नाबालिगों से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में 12 और गिरफ्तार

पाकिस्तान के कसूर शहर में तीन नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी नृशंस हत्या के मामले

पाकिस्तान के कसूर शहर में तीन नाबालिग लड़कों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी नृशंस हत्या के मामले में 12 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को 12 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 20 तक पहुंच गई है और सभी संदिग्ध शहर की चुनियन तहसील के हैं, जहां 17 सितंबर को तीनों पीड़ितों के शव व अवशेष पाए गए थे।
 
पुलिस ने 450 से अधिक संदिग्धों की डीएनए प्रोफाइल तैयार करने का भी दावा किया है। कसूर पुलिस ने बताया था कि चार लापता बच्चों में से केवल एक का शव बरामद किया गया था, जबकि अन्य दो के केवल अवशेष मिले थे। 

गोकलपुरी : मंच पर भिड़े भाजपा नेता

19 सितंबर को उसी शहर से एक और बच्चे का अपहरण किया गया था। बीते पिछले कुछ सालों में कसूर में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, दुष्कर्म और हत्या की कई घटनाएं हुई हैं। वहीं जनवरी 2018 में भी शहर में कूड़े के एक ढेर में छह साल की बच्ची का शव मिला था, जिसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।