जापान के वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जापान के वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत

NULL

तोक्यो : उत्तरी जापान में स्थित एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई।  टेलीविजन फुटेज के अनुसार तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। दर्जनों दमकलकर्मी बर्फीली परिस्थितियों में आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के कारण इमारत की छत ढह गई है। पीड़ितों में आठ पुरूष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हक्कौदो के सपोरो स्थित इस वृद्धाश्रम का संचालन एक स्थानीय संस्था करती है। इसमें कुल 16 लोग रहते थे।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अन्य पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि आग लगने का सबसे पहले पता एक आपातकालीन कॉल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय समयानुसार कल दोपहर दो बजकर 42 मिनट पर लगा था। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार इस वृद्धाश्रम में रात में आमतौर पर कोई कर्मचारी नहीं होता है।

 

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।