By Ritika
Aug 06, 2024
भारत में मेहंदी लगाने का इतिहास काफी पुराना है। खासकर हिंदू धर्म में किसी भी त्योहार पर महिलाएं मेहंदी लगाती है
Source-Pexels
मेहंदी को महिलाएं सोलह श्रृंगार में भी जोड़ा जाता है। शादी के समय भी लड़कियों के हाथों में मेहंदी लगाई जाती है
सावन का महीना शिव का महीना होता है और ऐसा कहा जाता है कि शिव और शक्ति अपने में ही परिपूर्ण हैं। मेहंदी पार्वती माता को काफी पसंद थी
ऐसे में अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस महीने में मेहंदी जरूर लगाएं
सावन के महीने में बारिश होने से कई बार उमस बढ़ जाती है, जिससे कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में मेहंदी लगाने से शरीर की गर्मी भी दूर होती है