Sports

कौन है PR Sreejesh, आखिर क्यों कहते हैं इन्हें द वॉल ऑफ इंडिया

By Ravi Kumar

August 10, 2024

पी आर श्रीजेश का पूरा नाम है परत्तु रवींद्रन श्रीजेश

इनका जन्म 8 मई 1988 को कोच्चि में हुआ था। 

यह भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर हैं, जिन्होंने 2 दिन पहले ही हॉकी से अलविदा कहा है। 

2006 में हुआ हॉकी टीम में डेब्यू, 18 साल के लंबे करियर का हुआ अंत

करियर में सबसे बड़ी उपलब्धि भारत के लिए 2 ओलंपिक मेडल जीतना। श्रीजेश टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रमुख हिस्सा रहे और कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई।

ओलंपिक मेडल के अलावा 3 एशियन गेम्स मेडल, 2 चैंपियंस ट्रॉफी मेडल, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल भी जीत चुके हैं श्रीजेश।

श्रीजेश के नाम 2017 में पद्म श्री सम्मान, 2021 में खेल रत्न अवार्ड जैसे बड़े बड़े अवार्ड

उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर के लिए FIH प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड्स (2020-21) जीता। वह 2014 एशियाई खेलों और 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे।

शुक्रवार को हॉकी इंडिया ने दिग्गज खिलाड़ी को जूनियर पुरुष हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह अब युवा टीम को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेंगे।