viral

 क्या है QUAD और क्यों की गई इसकी स्थापना? यहां जानें डिटेल में

By Abhishek

September 21, 2024

क्वाड यानी क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग (QUAD) एक फोरम है

जिसमें विश्व के चार देश यूएस, ऑस्ट्रेलिया, इंडिया और जापान शामिल हैं।

क्वाड की स्थापना 2007 में की गई जिसमें जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री जॉन हावर्ड और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सहयोग से की गई थी।

इस फोरम का उद्देश्य है समुद्री रास्तों से आपसी व्यापार बनाना लेकिन इसके साथ ही क्वाड चीन के वर्चस्व को कम करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है

ऐसा माना जाता है कि क्वाड का मंच रणनीतिक रूप से चीन के बढ़ते आर्थिक और सैन्य शक्ति का मुकाबला करता है। 

इसके अलावा, भारत अपने नौसैनिक मोर्चे की मदद भी ले सकता है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक खोज कर सकता है।

24 मई 2022 को जापान के टोक्यो में क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे इन-पर्सन के रूप में भाग लिया।