Health

खाली पेट रनिंग करने से क्या होता है?

By Ritika

Sep 04, 2024

शरीर को तंदुरुस्त और चुस्त रखने के लिए रनिंग जरूरी मानी जाती है। रनिंग करने से शरीर में स्टैमिना बढ़ता है

Source-Pexels

रनिंग से शरीर की एनर्जी बढ़ती है और फैट भी तेजी से बर्न होता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप सुबह के समय खाली पेट दौड़ते हैं, तो इससे हेल्थ को भी काफी फायदा मिलता है

दौड़ने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है. अगर ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा तो हमारा शरीर कई बीमारियों से बचा रहेगा। आइए खाली पेट दौड़ने के फायदों के बारे में जानते हैं

जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उन्हें खाली पेट दौड़ना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, बिना खाए दौड़ने से फैट तेजी से बर्न होता है

इसको लेकर कई सारी रिसर्च भी सामने आ चुकी हैं। बॉडी के एकस्ट्रा फैट को निकालने के लिए आप रोजाना कुछ मिनट के लिए रनिंग कर सकते हैं

रनिंग करने से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है। इसके चलते टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है

खाली पेट दौड़ने मेटाबॉलिज्म भी सही रहता है। रनिंग करने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा कंट्रोल में रहती। ऐसे में सुबह के समय दौड़ लगाने से काफी फायदे हो सकते हैं

दिल की बीमारी के खतरे को कम करने के लिए हर रोज 10 से 15 मिनट जरूर दौड़ लगाएं। इससे दिल को सही ढंग से पंप और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है

जो लोग दौड़ लगाते हैं उनकी नींद भी बेहतर होती है। सुबह के समय दौड़ लगाने से उन्हें रात को अच्छी नींद आएगी। कुल मिलाकर खाली पेट दौड़ लगाने से हेल्थ को कई तरह से फायदे मिलते हैं