Health

सुबह खाली पेट सेब खाने से क्या होता है?

By Ritika

June 25, 2024

सेब कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर पाए जाते हैं, इसे सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है

Source-Pexels

सेब में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इसके सेवन से पेट भरा हुआ रहता है

सेब में पेक्टिन नामक फाइबर होता है ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है, सुबह पेट सेब खाने से कब्ज से छुटकारा मिल सकता है

सेब में पोटैशयिम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिल को स्वस्थ रखते हैं, यह कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में भी मददगार है

सुबह खाली पेट सेब के सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, इसे खाने से दिनभर ताजगी और स्फूर्ति बने रहती है

सेब खाने से स्किन भी हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है, क्योंकि इसमें विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं 

ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें