Viral

भगवान शिव के अद्भुत दर्शन के लिए करें इन देशों की यात्रा

By- Khushboo Sharma

Aug 02, 2024

2 अगस्त 2024 यानि आज के दिन सावन मास की महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के मौके पर भक्त महादेव के मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं और पूजा अर्चना करते हैं

भारत में कई शिव मंदिर, प्राचीन ज्योतिर्लिंग व शिवालय हैं, जहां की महिमा विदेशों तक मशहूर है 

आज की स्टोरी में हम आपको ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारें में बताने वाले हैं

शिव भक्त भी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, विदेशों में भी महादेव के भक्त बसे हैं, जो महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिरों की तलाश में रहते हैं

प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया इंडोनेशिया के जावा में प्राचीन शिव मंदिर है, जो प्रम्बानन मंदिर के नाम से मशहूर है। इस मंदिर का निर्माल 10वीं शताब्दी में हुआ था। शहर से 17 किमी दूर स्थित यह शिव मंदिर काफी भव्य और सुंदर है

मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में मुन्नेस्वरम मंदिर स्थित है, जहां भगवान शिव विराजमान है। मुन्नेस्वरम मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, रावण का वध करने के बाद भगवान श्रीराम चंद्र जी ने इसी जगह पर भगवान शिव की पूजा की थी

कटासराज मंदिर पाकिस्तान भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी भगवान भोलेनाथ का मंदिर है। यह मंदिर पाकिस्तान से 40 किमी दूर स्थित है। पाकिस्तान में कटस की एक पहाड़ी पर स्थित होने के कारण मंदिर का नाम कटासराज मंदिर के तौर में प्रचलित है

शिव-विष्णु मंदिर, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में भगवान शिव और भगवान विष्णु को समर्पित एक मंदिर है। इस मंदिर का उद्घाटन कांचीपुरम और श्रीलंका से आए 10 पुजारियों ने किया था